फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Shiva's wedding procession taken out with great fanfare; chants of 'Har-Har Mahadev' filled the air.

Farrukhabad News: धूमधाम से निकली भोलेबाबा की बरात, लगे हर-हर महादेव के जयकारे

Fri, 09 Oct 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva's wedding procession taken out with great fanfare; chants of 'Har-Har Mahadev' filled the air.
फर्रुखाबाद। श्रीरामलीला कमेटी फतेहगढ़ की ओर से बृहस्पतिवार शाम शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। एमआईसी तिराहा स्थित कमेटी अध्यक्ष रवीश द्विवेदी के आवास से बरात शुरू हुई। पदाधिकारियों ने भगवान शिव समेत अन्य स्वरूपों की आरती उतारकर बरात का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शिव बरात कचहरी, छोटी जेल चौराहा, नवदिया, फतेहगढ़ कोतवाली, बड़े चौराहा और गाड़ीखाना होते हुए श्रीरामनिवास सब्जी मंडी पहुंची, जहां आयोजन का समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान नगर की सड़कों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में रवीश द्विवेदी के अलावा मुन्नालाल वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, रविंद्र वैश्य, राजेश मिश्रा, चमन टंडन, श्रवण कुमार चक पप्पू, अनिल तिवारी, राजीव बाजपेयी, मनीष अग्रवाल, शशिभूषण दुबे, श्रीकृष्ण बाथम और मिट्ठू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


=======
पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ
फोटो-32 रामलीला के शुभारंभ पर पृथ्वी पूजन करते पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। भारतीय रामलीला कमेटी महेश नगर की रामलीला मंचन का शुभारंभ बृहस्पतिवार को विधि-विधान से पृथ्वी पूजन के साथ किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर रामलीला के निर्विघ्न और सफल आयोजन की कामना की। पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष निशांत गुप्ता, संरक्षक ज्ञान प्रकाश शर्मा, अभय सिंह, कोषाध्यक्ष कल्लू गुप्ता, महामंत्री शिवमोहन, बृजेश दुबे और रजनीश गुप्ता समेत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

========
रामलीला में सीता जन्म ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंपिल। पौराणिक तीर्थनगरी कंपिल में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात रामलीला मैदान में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने पृथ्वी पुकार, रावण-कुंभकरण जन्म, सीता जन्म और आकाशवाणी के प्रसंग जीवंत कर दिए।
बढ़ते अत्याचारों से व्यथित पृथ्वी की भगवान से सहायता की गुहार का प्रसंग प्रभावी रहा। इसके बाद रावण और कुंभकरण के जन्म तथा रावण के शक्तिशाली बनने की कथा ने दर्शकों का ध्यान खींचा। सीता जन्म के मनोहारी दृश्य के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आकाशवाणी के प्रसंग ने भी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाई। कलाकारों के संवाद, अभिनय, संगीत और प्रकाश व्यवस्था ने मंचन को आकर्षक बनाया। इस दौरान मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय समेत पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।
========
फोटो-33 शोभायात्रा में सजाया गया भगवान शिव का स्वरूप। संवाद
- गुमटी महादेव मंदिर से लंका मैदान तक निकली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। रामलीला महोत्सव के तहत गुमटी महादेव मंदिर से शिव यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान शिव के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शिव यात्रा का स्वागत किया।
गुमटी महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा मुख्य मार्ग से थाने चौराहे पहुंची। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए लंका मैदान पहुंची, जहां धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। रामलीला कमेटी अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आलोक भारद्वाज समेत कमेटी के पदाधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे।

========
रामलीला के पहले दिन नारद मोह का मंचन
फोटो-34 सीपी ग्राउंड पर रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत:पाठक
कायमगंज। सीपी ग्राउंड पर बुधवार देर रात रामलीला मंचन शुरू हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह और मनु-सतरूपा के तप का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों को अपने प्रभावी अभिनय से जीवंत कर दिया। नारद मोह की लीला के दौरान कलाकारों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। मनु-सतरूपा के तप का प्रसंग भी श्रद्धा के साथ प्रस्तुत किया गया। रामलीला देखने के लिए देर रात तक पंडाल में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed