फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Showed mettle from track to throws; seven athletes crowned district champions.

Farrukhabad News: दौड़ से थ्रो तक दिखाया दम, सात खिलाड़ी बने जिला चैंपियन

Fri, 09 Oct 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Showed mettle from track to throws; seven athletes crowned district champions.
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन मैदान में चल रही 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए पूरा जोर लगाया। सात खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक जुटाकर जिला चैंपियनशिप हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में आरपी इंटर कॉलेज के आदर्श शर्मा ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम रहकर चैंपियनशिप जीती। जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के खिलाड़ी ने 5000 मीटर वॉक, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और पोल वॉल्ट में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के अंकित 600 मीटर, 400 मीटर और डिस्कस थ्रो में अव्वल रहकर चैंपियन बने। अंडर-17 में केएसआर इंटर कॉलेज कंपिल के अनमोल ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंडर-17 की दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर की शिवांकी ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। जीजीआईसी फतेहगढ़ की रागिनी ने 100, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान पाया। अंडर-19 में आरपी इंटर कॉलेज की शोभा पाल ने 1500, 3000 मीटर दौड़ और 5000 मीटर वॉक में अव्वल रहकर चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन भाला फेंक में अंडर-17 बालक वर्ग में शोभित प्रथम, अरविंद कुमार द्वितीय और हार्दिक दुबे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मोनिका, सोनी और कोमल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, शिवानी पाल द्वितीय और रैनिश राजपूत तृतीय रहीं।

समापन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला क्रीड़ा समिति के सचिव अतुल एंथोनी दास ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 13 से 15 अक्तूबर तक कानपुर देहात के माती स्टेडियम में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा, सह संयोजक प्रधानाचार्य रजिंदर सिंह कुशवाह ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका रजनीश शिवा, सुब्रत शाक्य, नेहा भारद्वाज, घनश्याम सिंह, सतेंद्र सिंह, राकेश कमार, अभिषेक अवस्थी, शुभम मौर्या, दीपावली कुमार, जगदीश बघेल आदि ने निभाई। डीआईओएस के प्रतिनिधि महेश चंद्र राजपूत, प्रतिसार निरीक्षक डीएन गुप्ता, सीओ सिटी अभय वर्मा, चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य ने भी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed