फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PAC personnel dispute, the strike of sailors

पीएसी जवानों से विवाद, नाविकों ने की हड़ताल

Thu, 02 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
PAC personnel dispute, the strike of sailors
श्रीरामनगरयिा मेला में हड़ताल के दौरान गंगातट पर खड़ी
 पीएसी जवानों से हुए विवाद से नाराज नाविकों ने हड़ताल कर दी। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप किए गए। मेला एसओ ने दोनों पक्षों को सुनकर मामले को शांत कराया। दोपहर तक रही हड़ताल से श्रद्धालु परेशान रहे।
विज्ञापन


नाविकों ने मारपीट का भी आरोप लगाया, जिसे जवानों ने झूठा बताया है।
मेला श्रीरामनगरिया में गंगास्नान के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए पीएसी की फ्लड कंपनी को तैनात किया गया है। बुधवार शाम पीएसी के जवानों ने नाव में अधिक सवारियां बैठा रहे नाविकों को रोका।
विज्ञापन


कहा कि पांच से अधिक सवारियां बैठाने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पीएसी जवानों और नाविकों की तकरार के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। सुबह एकाएक नाविकों ने गंगा में नाव नहीं उतारीं। इससे गंगापार करने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई। धीरे-धीरे मामला मेला एसओ के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेला एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर जाकर नाविकों से बातचीत की। नाविकों का कहना था कि कुछ जवान नाव को नंबर से ले जाने और सवारियां बैठाने के एवज में 20 रुपये की मांग करते हैं। जो नाविक रुपया नहीं देते हैं, उन्हें सवारियां नहीं बैठाने दी जातीं हैं।

जबकि पीएसी के जवानों का कहना था कि एक नाव में 10 ज्यादा सवारियां बैठाकर नाव को गंगा के उस पार ले जाया जाता है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी फ्लड कंपनी की होगी। पीएसी जवानों का कहना था कि नाव में पांच सवारियाें से ज्यादा बैठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जबकि नाविक जुम्मन, निजाम, श्याम बाबू, इरफान, गुल मोहम्मद, साबिर, बंदे हसन का कहना था कि उनकी नाव में 10 सवारियां बैठाने की क्षमता है। और वह कई बरसों से 10 से 12 सवारियां बैठाकर गंगा के पार जाते और आते हैं।


इससे कम सवारियां बैठाने पर किराया बढ़ाना पडे़गा। एसओ मेला ने कहा कि श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी। इन्होंने नाविकों से कहा कि नाव में ज्यादा सवारियां नहीं बैठाएं। इसके बाद करीब दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त हो सकी।
---

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed