{"_id":"64d51c265c2f1a5dca0364b8","slug":"ot-and-labor-room-seal-of-nursing-home-on-complaint-of-miscarriage-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-1713-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गर्भपात की शिकायत पर नर्सिंगहोम की ओटी व लेबर रूम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गर्भपात की शिकायत पर नर्सिंगहोम की ओटी व लेबर रूम सील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कमालगंज कस्बा स्थित निजी अस्पताल में गर्भपात कराने की शिकायत पर गुरुवार को डिप्टी सीएमओ ने छापा मारा। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। इस पर ओटी व लेबर रूम सील कर दी। डिप्टी सीएमओ ने नोटिस देकर पत्रावली तलब की है।
झोलाछाप उन्मूलन के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया व डॉ.आरसी माथुर कमालगंज स्थित एसएन हास्पिटल पहुंचे। निरीक्षण करने पर कई मानक अधूरे मिले। मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था जबकि अस्पताल में प्रसव कराने के साथ गर्भपात की भी शिकायतें मिल रही हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया ने बताया कि गर्भपात कराने की शिकायत पर वह निरीक्षण करने गए थे।
अधूरे मानकों पर अस्पताल चलता मिला। अस्पताल में कोई डॉक्टर भी नहीं मिला। संचालक ही मौजूद था। इस पर लेबर रूम व ओटी सील कर दी गई है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।