फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Orissa police raided, searched the girl

Farrukhabad News: उड़ीसा पुलिस ने दी दबिश, किशोरी को खोजा

Fri, 07 Jun 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Orissa police raided, searched the girl
मोहम्मदाबाद। उड़ीसा पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर किशोरी को खोज लिया। आरोप है कि किशोरी को घर से लाने वाले युवक ने एक एजेंट को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने युवक की भी तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

उड़ीसा राज्य के जिला मयरूगंज थाना बड़ासी के एक गांव निवासी ग्रामीण की 13 वर्ष की पुत्री को एक रिश्तेदार युवक 8 अप्रैल को अपने साथ लेकर चला आया था। परिजनों ने 9 अप्रैल को किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस से पुलिस ने युवक व किशोरी की खोज की। पता चला कि युवक मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चुनूपुर गढि़या में है।
विज्ञापन

थाना बड़ासी के दरोगा अरुण कुमार व सत्य नारायण कालो, सिपाही संतोष कुमार, महिला होमगार्ड एस बडोरी कोतवाली मोहम्मदाबाद पहुंचे। स्थानीय पुलिस की मदद से उड़ीसा पुलिस ने चुनूपुर गढि़या में दबिश मारी। वहां पता चला कि किशोरी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथू में है। पुलिस ने वहां दबिश देकर किशोरी को खोज लिया। युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा सत्यनारायण ने बताया कि किशोरी को उसका रिश्तेदार लेकर आया था। रिश्तेदार ने किशोरी को 50 हजार रुपये में एजेंट को बेच दिया था। एजेंट ने किशोरी को चुनूपुर गढि़या निवासी युवक को बेच दिया था। युवक ने किशोरी से शादी भी कर ली थी। इंस्पेक्टर मनोज भाटी ने बताया कि उड़ीसा पुलिस किशोरी को खोज लिया है। युवक के पकड़े जाने पर एजेंट के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed