{"_id":"5f24147b8ebc3ea072615e72","slug":"opd-seals-investigation-done-in-flu-corner-farrukhabad-news-knp574249316","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी सील, फ्लू कॉर्नर में हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी सील, फ्लू कॉर्नर में हुई जांच
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के फ्लू कैंप में देखे जा रहे मरीज।
- फोटो : FARRUKHABAD
ओपीडी सील, फ्लू कॉर्नर में हुई जांच
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस के संक्रमित निकलने के बाद ओपीडी में शुक्रवार को काम नहीं किया गया। दफ्तर कुछ देर खुला और सैनिटाइज करवाकर ताले लगा दिए गए। फ्लू कॉर्नर में कोरोना की जांच की गई।
कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने से पहले तक सीएमएस पूरे अस्पताल में लगभग सभी स्थानों पर सक्रिय रहे थे। इससे इमरजेंसी को गुरुवार रात ही सील कर दिया गया था। रात में ही वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक हुई। इसके बाद पूरी ओपीडी और दफ्तरों को सैनिटाइज करवाकर सील कर दिया गया। मरीज आए, तो बिना दिखाए ही लौट गए। हालांकि अस्पताल में फ्लू कॉर्नर को दो बजे तक खोला गया। इसमें पुलिस लाइन से पीएसी जवानों के अलावा शहर के लोगों की जांच की गई।
अब मंगलवार को खुलेगी ओपीडी
शुक्रवार को सील होने के बाद अब ओपीडी और दफ्तरों में काम मंगलवार से शुरू होगा। शनिवार को ईद, रविवार अवकाश और सोमवार को रक्षाबंधन अवकाश रहेगा। लिहाजा ओपीडी की सेवाएं मंगलवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन
कॉर्डियोलॉजिस्ट का नमूना निगेटिव
सीएमएस के पॉजिटिव आने के बाद डाक्टर और कर्मचारियों समेत कुल 15 लोगों नमूने लिए गए। इनमें कॉर्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य सभी के नमूनों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।