{"_id":"66b13c1528ebcd70bb0c81d4","slug":"opd-and-emergency-services-remained-halted-till-10-am-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-114215-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सुबह 10 बजे तक ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं रहीं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सुबह 10 बजे तक ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं रहीं ठप
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित सीएचसी की सोमवार सुबह 10 बजे तक ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं ठप रहीं। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी आए नहीं, पर्चा काउंटर भी बंद था। मरीज भटकते मिले। प्रसूता बिना चादर के बेड के फटे गद्दे पर लेटी मिली। 10 बजे के बाद पर्चा काउंटर खुलने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुईं।
आकांक्षात्मक ब्लाॅक नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं बदहाल हैं। यहां डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी मनमानी ड्यूटी कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा शुरू करने के आदेश हैं, जबकि अस्पताल में सुबह 10 बजे सभी पटल बंद थे। पर्चा काउंटर, दवा काउंटर, लैब, एक्सरे कक्ष में ताला लगा था।
ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा बंद थी। अस्पताल में सिर्फ दो वार्ड ब्वाय ही मौजूद मिले। 10:15 बजे आयुष डॉ.जसवीर सिंह पहुंचे और अधीक्षक के कक्ष में बैठकर मरीज देखना शुरू किया। इसके बाद डॉ.गौरव राजपूत व फार्मासिस्ट भी पहुंचे। 11 बजे तक पूरा स्टाफ ड्यूटी पर पहुंच सका। बताया गया कि इमरजेंसी में डॉ.वशिष्ठ कटियार की ड्यूटी थी, वह सुबह 6 बजे ही बिना बताए घर चले गए।
विज्ञापन
शनिवार व रविवार को डॉ.वशिष्ठ कटियार इमरजेंसी ड्यूटी के बाद अक्सर अपने कमरे में ही रहते हैं। इससे इमरजेंसी भगवान भरोसे चल रही है। वार्ड आया लक्ष्मी दुबे अस्पताल आती नहीं। दूसरा कर्मचारी हस्ताक्षर कर पूरी पगार निकलवा रहा है। रजिस्टर पर गोल मार्क होने के बाद भी हस्ताक्षर कर दिए गए। महिला वार्ड में गांव उखरा निवासी एक प्रसूता भर्ती थी। प्रसव के लिए 180 रुपये की बाहर से दवाई मंगाई गई। बेड पर फटा गद्दा पड़ा था। चादर भी नहीं थी।
पूछने पर बताया कि सुबह नाश्ते में एक पैकेट ठंडा दूध और एक पैकेट बिस्किट दिया गया। रात भर बिजली न आने से गर्मी में बिना पंखा के ही पड़ी रही। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 से 200 मरीज आते हैं। सर्वाधिक मरीज बुखार, खांसी व त्वचा रोग से संबंधित होते हैं।
डॉ.गौरव राजपूत ने बताया कि अधीक्षक डॉ.लोकेश शर्मा इमरजेंसी ऑन कॉल थे। वह मुख्यालय गए हैं कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर आने के लिए कहा जाएगा। वह आज किसी कारणवश अस्पताल देरी से आ सके हैं।
आठ माह बाद भी हेल्थ एटीएम चालू नहीं
सीएचसी में जांच की सुविधा के लिए आठ माह पूर्व हेल्थ एटीएम लगाया गया था। विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक चालू नहीं हो सका। इससे लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
लिया जाएगा स्पष्टीकरण
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि डॉक्टर व कर्मचारियों के देरी से पहुंचने और सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा शुरू न होने के मामले में सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इससे पहले भी लापरवाही के मामले में अधीक्षक को चेतावनी दी जा चुकी है।