फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the day of Durga Ashtami, the devotees made food to the girls

माता के सजे दरबार, भक्तों की लगी कतार

Sun, 06 Oct 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
On the day of Durga Ashtami, the devotees made food to the girls
मठिया देवी मंदिर में हवन पूजन करते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन माता के महागौरी स्वरूप की आराधना की गई। मंदिरों को भव्यता से सजाया गया। माता के दर्शन को भक्तों की कतारें लगी रहीं। तमाम भक्तों ने अष्टमी के दिन ही घरों में यज्ञ तथा कन्या भोज किया।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध गुरुगांव देवी मंदिर, गायत्री मंदिर, काली माता मंदिर, बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर, मठिया देवी मंदिर आदि में भव्य सजावट की गई। सुबह चार बजे शुरू हुई भक्तों की लाइनें रात 11 बजे तक नहीं टूटी। घरों में भी भक्तों ने माता की आराधना कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

नवमी को कन्याओं की कमी के चलते दुर्गा अष्टमी को ही कन्या भोज कराया। हालांकि उपवास रखे भक्त सोमवार को ही व्रत परायण करेंगे। मंदिरों में सुरक्षा के भी खासे बंदोबस्त रहे। उधर, ग्रानगंज में स्थापित की गई मां दुर्गा प्रतिमा की यात्रा निकाली गई। इसमें तमाम महिला-पुरुष भक्तों ने हिस्सा लिया। मठिया देवी मंदिर में शाम को हवन-पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार भारती के अध्यक्ष संजय गर्ग ने नेहरू रोड पर हवन-पूजन कर भंडारा कराया। व्यापार मंडल संरक्षक विनय कुमार अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार ददुआ, प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर भूपेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग अग्रवाल, श्याम गर्ग, विवेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आदेश अवस्थी, डॉ. राजेश हजेला, निमिष टंडन, उपकार मणि, नीरज दीक्षित, हरिओम, सुरेंद्र पांडेय आदि थे।
शहर के अंगूरी बाग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि अनीता द्विवेदी ने नौदेवी झांकियों का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि सत्कर्म से मानव में शांतिदूत के गुण आते हैं।

केंद्र प्रभारी बीके सरोज ने कहा कि जो नारी अपने या दूसरों के दुर्गुणों का नाश करती है, वह राक्षसी प्रवृत्ति को समाप्त करती है। दुर्गा स्वरूपों में सुहानी, प्रीती, शिवानी, गायत्री, आशू, शिवांगी, सुधा सजकर आईं। इस मौके पर कन्हैया लाल जैन, गीता के अलावा बुलबुल, शीलू, अंशू, खुशबू, अंशिका, जागृति भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed