{"_id":"4836263f26693a6e2812589e5729d053","slug":"on-the-collapse-of-the-power-blew-effigy-of-xen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बदहाली पर फूंका एक्सईएन का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बदहाली पर फूंका एक्सईएन का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगर की बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में हिंजामं ने बिगुल फूंका है। गुरुवार को हिंजामं कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) का पुतला फुंका। इस दौरान 30 मई तक आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर दोपहर 2 बजे से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर संघर्ष कर रहे हिंजामं के जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मुख्य चौराहे पर एक्सईएन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण नगर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई है।
विज्ञापन
इसमें तीस मई तक सुधार नहीं होने की सूरत में तहसील परिसर में दोपहर दो बजे से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान गौरव वर्मा, अमित कुमार, उमेश कोरी, राजू पटवा, जावेद कादरी, राजू, श्याम बिहारी, शानू, राममोहन गुप्ता, जय सक्सेना, राज किशोर, कृष्णा श्रीवास्तव, मोहित वर्मा, आमिर सिददीकी, महमूद, शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन