फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man sleeping on the porch shot dead

बरामदे में सो रहे वृद्ध की गोली मार कर हत्या

Thu, 09 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Old man sleeping on the porch shot dead
गंगा राम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। घर के बरामदे में सो रहे वृद्ध की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने भूमि विवाद की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया। वृद्ध के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस भूमि विवाद की रंजिश के अलावा दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव कटिया निवासी गंगाराम राजपूत (65) की पत्नी की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। 10 साल पहले वह साधु बन गए थे। वह हरिद्वार जाकर रहने लगे थे। दो साल पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब उनके बेटे उन्हें घर बुला लाए थे। तब से वह घर से कुछ दूरी पर बनी बैठक में रहते थे। बैठक के पास जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। बुधवार रात गंगाराम बैठक के बरामदे में सो रहे थे। बैठक के पास ही गंगाराम के भाई गंगाचरण व पहलवान के मकान हैं।
विज्ञापन

पहलवान की वर्ष 1977 में हत्या कर दी गई थी। पहलवान के परिजन उस मकान में रहते हैं। रात करीब 11:30 गंगराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने के बाद गंगाचरण ने शोर मचाया। इससे मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। बरामदे में जाकर देखा तो गंगाराम का शव चारपाई पर पड़ा था। उनकी पीठ में गोली लगी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष जेएल सोनकर पहुुंचे। भाई गंगाचरण ने थानाध्यक्ष को बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे। दो फायर होने पर वह बाहर निकले और शोर मचाया तो हमलावरों ने उसके ऊपर भी एक फायर कर दिया। इसके बाद हमलावर खेतों की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम के बेटे कृपाल सिंह व नरसिंह ने गांव के ही लोगों पर भूमि विवाद की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। उन लोगों के घर दबिश देकर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा व एएसपी त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने बेटे नरसिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि भूमि विवाद की रंजिश के अलावा पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

भाई व बेटे पर दर्ज हैं कई मुकदमे
शमसाबाद। गंगाराम के भाई गंगाचरण पर 1982 में हत्या, 1996 में हत्या के प्रयास के आरोप व 2013 में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा गंगाराम के बेटे नरसिंह के खिलाफ शमसाबाद थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। 2003 में पुलिस ने नरसिंह के खिलाफ गुंडएक्ट की कार्रवाई की थी।
फोटो- 8, 9 व 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed