फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Officials elected unopposed were honored in the court

Farrukhabad News: कचहरी में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Mon, 24 Feb 2025 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Officials elected unopposed were honored in the court
निर्विरोध निर्वाचित हुए बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी। - फोटो : निर्विरोध निर्वाचित हुए बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी जैसे-जैसे पास आती जा रही है। प्रत्याशी मतदाताओं के घरों पर जाकर संपर्क करने लगे हैं। वहीं कचहरी में निर्विरोध हुए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता एकत्र हुए। अधिवक्ता किशन शर्मा और कुंअर सचेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी शामिल हुए। संयुक्त सचिव महिला प्रियंका अग्निहोत्री, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अलीम, शहजाद अली, सुभाष चंद्र सोमवंशी, ब्रजेश शर्मा, सोनी बौद्ध, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आशीष गुप्ता, देवर्षि राजपूत, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा, शिव प्रताप सिंह और बिरमा राजपूत का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुंअर सचेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहेगें। बताते चलें कि बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। इस मौके पर अरुण कुमार, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed