फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Officials did not reach village Chaupal, clarification sought

Farrukhabad News: ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 28 Jul 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Officials did not reach village Chaupal, clarification sought
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरमपुर में डीडीओ ने ग्राम चौपाल लगाई। इसमें कई विभाग के अधिकारी न पहुंचे। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। वृद्धावस्था पेंशन न मिलने से सर्वाधिक शिकायतें आईं। काम में लापरवाही पर डीडीओ ने एडीओ, एपीओ व राेजगार सेवक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



गांव की समस्या, गांव में समाधान के तहत ग्राम पंचायत बैरमपुर में जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी पंचायत भवन पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग व उद्यान विभाग से कोई अधिकारी व लेखपाल मौजूद नहीं था। डीडीओ के पूछने पर राेजगार सेवक सतीश चंद्र ने बताया कि जून व जुलाई में मनरेगा से कोई काम नहीं कराया गया। इस पर डीडीओ ने रोजगार सेवक का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। वहीं डॉ.आंबेडकर विशेष रोजगार योजना की प्रगति खराब होने व एडीओ आईएसबी की ओर से जानकारी न देने पाने पर उनका भी जुलाई का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीडीओ के पूछने पर एपीओ ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में से 57 में मनरेगा का काम चल रहा है। नियमित मॉनीटरिंग न करने व श्रमिकों को रोजगार न मिलने पर एपीओ का भी मानदेय रोकने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में गंदगी मिलने पर अभियान चलाकर सफाई करने को कहा। इस दौरान कई बुजुर्गों ने वृद्धावस्था पेंशन खाते में न आने की शिकायत की। इस पर डीडीओ ने उन्होंने आश्वासन देते हुए विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग आकर बैंक खाता व अन्य त्रुटियां ठीक कराने की सलाह दी। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम चौपाल में न आने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed