फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Observer published a list of the 17 identity cards

प्रेक्षक ने 17 पहचानपत्रों की सूची जारी की

Wed, 14 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 14 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Observer published a list of the 17 identity cards

कायमगंज। विकास खंड में  तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर मतदान कराया जाएगा। 107 बीडीसी और पांच जिला पंचायत सदस्य मैदान में हैं। बुधवार को प्रेक्षक ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन खड़े करने की व्यवस्था दुरुस्त करने के एसएसआइर् को निर्देश दिए।

विज्ञापन


चुनाव में विकास खंड में 107 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 503 प्रत्याशी है। जिला पंचायत सदस्य पर 80 प्रत्याशी हैं। मतदान कराने के लिए आदर्श इंटर कालेज पितौरा से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानी के  लिए प्रेक्षक हीरालाल ने कालेज पहुंच कर तैयारियाें का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम अजीत कुमार सिंह को शौचालयों की व्यवस्था सही कराने और एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह को पोलिंग पार्टियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 80 चार पहिया, 80 बस व ट्रक तथा 250 दुपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मतदान के लिए निर्धारित पहचान पत्रों के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को 17 विकल्प दिए गए हैं। आयोग के पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, पासपोर्ट, आयकर पहचानपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य कर्मचारियों के उपक्रमों के पहचानपत्र, बैंक व डाकघर की पासबुक, फोटो युक्त बैनामा व डीड, फोटो युक्त किसान बही, पेंशन कार्ड, फोटो युक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटो युक्त विकलांग प्रमाणपत्र, मनरेगा जाब कार्ड, स्मार्ट कार्ड, राशनकार्ड के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन के अलावा प्रधान द्वारा प्रमाणित किए गए पहचानपत्र के माध्यम से मतदान नहीं हो सके गा। प्रेक्षक ने रूटौल गांव के अतिसंवेदननशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्र पर जाकर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed