फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nurse corona positive

स्टाफ नर्स की ट्रूनेट से रिपोर्ट पॉजिटिव, आइसोलेशन में भर्ती

Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
nurse corona positive
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की नर्स ट्रूनेट जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली। नर्स को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमएस ने ड्यूटी पर रहे डाक्टर से रिपोर्ट मांगी है। अब इमरजेंसी फिर सील करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की एक नर्स ने कुछ दिन पहले आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी की थी। शनिवार शाम से अचानक हल्का बुखार, खांसी, जुकाम की शिकायत हुई। सोमवार को ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई। उनका दूसरा नमूना सैफई भेजा गया है। यदि वहां से भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तभी रिपोर्ट सही मानी जाएगी। स्टाफ नर्स कई दिनों से ड्यूटी कर रही थीं। इस दौरान वह अस्पताल में तमाम लोगों से मिलीं। यदि सैफई से रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो काफी स्टाफ क्वारंटीन में जा सकता है।
विज्ञापन

‘स्टाफ नर्स की ट्रूनेट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। अभी पॉजिटिव नहीं मान सकते, लिहाजा पुष्टि के लिए नमूना लेकर सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है। ईएमओ से रिपोर्ट मांगी है। यदि वह इमरजेंसी में गईं थीं, तो उसे भी सील किया जाएगा।’ -डा. एसपी सिंह, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed