{"_id":"0d97f5f69b8042d560e520ea90f9182f","slug":"now-mango-throughout-the-year-to-enjoy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब साल भर ले आम का मजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब साल भर ले आम का मजा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अब आप साल भर ताजे आमों का मजा ले सकेंगे। उद्यान विभाग की नर्सरी बारहमासी आम की कलमों को डेवलप करेगी। फरवरी में कलमें लगाई जाएंगी। बारहमासी आम के पेड़ से साल भर आम मिलते हैं। इसे घर केे बगीचे में लगाया जा सकता है। एक पेड़ से एक बार में 30 से 40 किलो आम मिलते हैं।
विज्ञापन
उद्यान विभाग की नर्सरी में बारहमासी आम के तीन पेड़ हैं। इन्हें 12 साल पहले मलिहाबाद से लाकर रोपा गया था। इसके बाद इसकी कलमों को रोपा गया। बारहमासी आम के पेड़ लोकप्रिय हो रहे हैं। इससे इनकी मांग बढ़ी है। इससे नर्सरी ने इनकी बड़े पैमाने पर कलमें रोपना तय किया है। इस सीजन में फरवरी में कलमें रोपी जाएंगी। इसके बाद जुलाई व अगस्त माह में कलमें रोपी जाएंगी।
विज्ञापन
फरवरी व अगस्त तक 100 से 150 कलमें लगाने का लक्ष्य है। इनकी पौध तैयार होने के बाद यह नर्सरी में बिक्री होगी। इन्हें घरों के लॉन व बगीचे में भी रोपा जा सकता है। बारहमासी आम के पेड़ से लोग साल भर आम का मजा ले सकते हैं। नर्सरी की देखरेख करने वाले शिवमुरारी ने बताया कि पहले भी कलमें लगाई गईं। इनकी मांग खूब है।
विज्ञापन