फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now KM House and Gurusharanam Hotel will be demolished

Farrukhabad News: अब ध्वस्त होंगे केएम हाउस व गुरुशरणम होटल

Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now KM House and Gurusharanam Hotel will be demolished
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क स्थित चर्चित केएम हाउस व गुरुशरणम होटल का सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को ध्वस्तीकरण आदेश जारी कर दिया। भवन स्वामियों को सात दिन में खुद ही निर्माण गिराने का मौका दिया गया है। इसके बाद प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कराएगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी मैनपुरी जेल में बंद बसपा नेता डॉ.अनुपम दुबे का शहर के ठंडी सड़क स्थित गुरुशरणम होटल है। उनके खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके तहत जिलाधिकारी ने उनकी व भाइयों की करोड़ों की संपत्ति व होटल कुर्क कर लिया था। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने जांच कराई तो यह भवन तालाब, पजावा की सरकारी भूमि में निर्मित मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने तथ्यों को छिपाकर नक्शा पास कराने व नक्शा के मुताबिक भवन का निर्माण न कराने और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में भवन ध्वस्तीकरण का आदेश दे दिया है। इसके अलावा पास में ही स्थित अल्लाहनगर बढ़पुर निवासी गौरव अरोड़ा, विवेक अरोड़ा व पंकज अरोड़ा का केएम हाउस है। सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भवन भी तालाब व पजावा की सरकारी भूमि पर निर्माण कराने, तथ्य छिपाकर नक्शा पास कराने व नक्शा के मुताबिक भवन निर्माण न कराने पर ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विदित है कि दोनों भवनों का पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश देने के बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद दोनों भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने जारी आदेश में कहा कि दोनों भवन स्वामी एक सप्ताह में स्वयं अनाधिकृत निर्माण गिरा लें। इसके बाद नगर पालिका फर्रुखाबाद की ओर से बुलडोजर से ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इस पर आने वाला खर्च भवन स्वामियों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed