फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Notice to three secretaries for not depositing waste management fees

Farrukhabad News: अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क जमा न करने में तीन सचिवों को नोटिस

Thu, 05 Sep 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to three secretaries for not depositing waste management fees
कमालगंज। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का निर्धारित शुल्क जमा न करने में तीन पंचायत सचिवों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने 10 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत जरारी के सचिव विनय चौहान को दिए नोटिस में कहा कि दुकानदारों व परिवारों से स्वच्छता शुल्क एकत्र कर जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित लक्ष्य 42400 रुपये ओएसआर खाते में जमा करने थे, लेकिन केवल 26 हजार शुल्क ही जमा कराए गए।

इसी तरह भड़ौसा का शुल्क भी पूरा जमा नहीं कराया। शेष धनराशि दो दिन में जमा कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। राजेपुर सरायमेदा में 30 हजार जमा कराए गए। इसके लिए सचिव अभयराज को नोटिस दिया गया। पतौंजा का 29 हजार शुल्क जमा हुआ। पतौंजा के सचिव अमित शुक्ला से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। मालूम हो कि तीनों ग्राम पंचायत पांच हजार से अधिक आबादी वाली हैं। यहां ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनवाने व सामान की खरीद में स्वच्छ भारत मिशन से लाखों रुपये खर्च किए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed