{"_id":"648617b2ff4bf23e300fc714","slug":"not-getting-relief-from-tripping-and-fault-farrukhabad-news-c-12-1-281807-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रिपिंग व फाल्ट से नहीं मिल रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रिपिंग व फाल्ट से नहीं मिल रही निजात
Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पारा चढ़ने के साथ बिजली भी दगा दे रही है। भीषण गर्मी में ट्रिपिंग व फाल्ट से बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता पसीना बहा रहे हैं।
शहर में जर्जर बंच केबल से चल रही बिजली व्यवस्था उपभोक्ताओं को रुला रही है। तेज हवा चलते ही अधिकांश फीडरों पर फाल्ट से बिजली गुल हो जाती है। वहीं पारा चढ़ने के साथ बिजली खपत भी बढ़ी है। इससे ओवरलोडिंग में ट्रिपिंग व फाल्ट भी बढ़ गए हैं। दिन में कई बार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को पसीना बहाना पड़ रहा है। रिवैंप्ड योजना में काम की धीमी प्रगति के चलते जर्जर बंच केबल न बदल पाने से मुसीबत और बढ़ती जा रही है। वहीं ट्रिपिंग-फाल्ट के चलते कर्मचारियों के सामने भी बिजली व्यवस्था संभालना चुनौती बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि संसाधन ही कमजोर हैं तो उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली कैसे मिल सकेगी। अधिकारियों के सामने यदि संसाधनों की कमी बताई जाए तो नौकरी कर पाना भी मुश्किल पड़ जाएगा।