फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No teacher named Neetu alias Raj in Kayamganj

कायमगंज में नहीं है नीतू उर्फ राज नाम से शिक्षक की तैनाती

Mon, 08 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
No teacher named Neetu alias Raj in Kayamganj
कायमगंज में नीतू उर्फ राज नाम से कोई शिक्षक नहीं
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अनामिका शुक्ला के नाम से कासगंज में नौकरी कर रही शिक्षिका सुप्रिया के परिजनों की तरफ से बताया गया मास्टरमाइंड शिक्षक का नाम भी फर्जी ही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक खंड शिक्षा कार्यालय कायमगंज क्षेत्र में नीतू उर्फ राज नाम से मैनपुरी के किसी शिक्षक की तैनाती नहीं है।
क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी महिपाल सिंह की पुत्री सुप्रिया कासगंज में अनामिका शुक्ला के नाम से बा विद्यालय में नौकरी करते शनिवार को पकड़ी गई थी। अब इसकी नौकरी लगवाने बाले मास्टरमाइंड शिक्षक का नाम व पता सही न मिलने से हड़कंप मचा है। रविवार को कासगंज पुलिस रजपालपुर स्थित सुप्रिया के घर पहुंची थी।
विज्ञापन

वहां परिवार की महिलाएं मिलीं थीं। उधर, कासगंज में सुप्रिया ने पुलिस को बताया था वह अपने ताऊ के माध्यम से मास्टरमाइंड शिक्षक राज से मिली थी। गांव में पता लगा कि उसके ताऊ की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया था कि कंपिल के प्राथमिक विद्यालय में तैनात मैनपुरी के शिक्षक नीतू उर्फ राज ने डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी नौकरी लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कायमगंज के खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मौर्या ने बताया कि मैनपुरी के कुछ शिक्षक तो यहां तैनात हैं, लेकिन नीतू उर्फ राज नाम का कोई नहीं है। इससे जाहिर है या तो सुप्रिया के परिजन उसका नाम छिपा रहे हैं या फिर मास्टरमाइंड शिक्षक ने ही अपना नाम, पता सुप्रिया व परिजनों कोगलत बताया।
कासगंज पुलिस को मास्टरमाइंड शिक्षक की तलाश है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कायमगंज खंड शिक्षाधिकारी से अपने यहां इस नाम के शिक्षक के बारे में जानकारी करने को कहा है। यदि वहां इस नाम का शिक्षक तैनात नहीं है तो अन्य खंड शिक्षाधिकारियों से जानकारी करने को कहा जाएगा।

सुप्रिया की पैरवी के लिए पिता कासगंज गए
कायमगंज। कासगंज के बा विद्यालय में फर्जी तरीके से नौकरी करते पकड़े जाने के बाद रजपालपुर निवासी सुप्रिया के परिजन परेशान हैं। पिता महिपाल सिंह सोमवार सुबह कासगंज रवाना हो गए। कासगंज जनपद की सोरों थाना पुलिस ने सुप्रिया से लंबी पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया था। भाई सुप्रिया के साथ ही गया था। अब पिता सुप्रिया की जमानत के लिए वकील से बात करने कासगंज गए हैं। मास्टरमाइंड शिक्षक के बारे में उन्होंने बताया कि वे शिक्षक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। उसने उन्हें नीतू उर्फ राज ही नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed