फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No place for new general secretary and backward class cell state secretary

Farrukhabad News: नए महासचिव व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव को जगह नहीं

Fri, 22 Mar 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
No place for new general secretary and backward class cell state secretary
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी में गुटबाजी आम होने लगी है। लोकसभा चुनाव संचालन की जिला और विधानसभा स्तरीय समितियों में पिछले महीने ही महासचिव बनाए गए जहान सिंह लोधी और पिछ़ड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस अंसारी को स्थान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

यही नहीं महानगर अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर सार्वजनिक रूप से कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि चाटुकारों को तरजीह देने की वजह से लोग पार्टी छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सपा के जिला प्रभारी मोहम्मद इरफानुल हक कादरी, विनीत कुशवाह और जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की लोकसभा क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समितियों की घोषणा की थी। इसमें कई नेताओं को दोनों समितियों में शामिल किया गया है। मगर पिछले महीने ही महासचिव बनकर आए जहान सिंह लोधी को स्थान नहीं दिया गया। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस अंसारी को भी किसी समिति में नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष काम करने वाले मेहनती कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते। व्यक्तिगत लाभ दिलाने वाले चार-पांच चाटुकारों के बीच में फंसे हैं। सम्मानित कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। चुनाव के वक्त पार्टी की अंदरूनी कलह नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि जहान सिंह लोधी की तबीयत ठीक नहीं है। स्वस्थ होते ही शामिल हो जाएंगे। महानगर अध्यक्ष अभी युवा हैं। नया खून है। हर कार्यकर्ता का सम्मान करता हूं। पार्टी के अंदर की बात है। सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed