फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No Objection Resolution Against Greater Block Chief

बढ़पुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सत्ता परिवर्तन के साथ ही बढ़पुर विकास खंड की ब्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। बुधवार को ब्लाक प्रमुख के खिलाफ कुल 81 बीडीसी सदस्यों में से 67 ने हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव एडीएम आरबी सोनकर को सौंप दिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मतदान के लिए 28 जून की तारीख निर्धारित की है।


सपा सरकार में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने पुत्र पंचशील की पत्नी उर्मिला राजपूत को सपा से चुनाव लड़ाकर बढ़पुर विकास खंड की ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठाया था। बुधवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह यादव की पत्नी बीडीसी सदस्य रीता यादव के नेतृत्व में बीडीसी सदस्य सत्यपाल सिंह, उमेश, भगवती, संध्या, रिजवान, राजू, मालती देवी, ओम प्रभा, प्रवेश कुमार, नगीनादेवी, स्वदेश कुमार, अजय प्रकाश, वंदना, सुरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, रविंद्र राजपूत,  सरोजनी, संगीता शाक्य, रामकुमार समेत 67 सदस्यों ने जिलाधिकारी को हलफनामा समेत अविश्वास प्रस्ताव दिया। सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए दोबारा से चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने पत्रावली तैयार कर जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र के पास भेज दी है। उधर, मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा नेताओं को मामले में शांत रहना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मतभेद चल रहे हैं, जिससे नुकसान जरूर हो रहा है। इस रार को स्थानीय स्तर पर रोक पाना किसी के वश की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed