{"_id":"66e4923da85c7bd6f00a5885","slug":"no-electricity-in-300-villages-of-amritpur-tehsil-area-for-the-third-day-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-115499-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 300 गांवों में तीसरे दिन भी बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 300 गांवों में तीसरे दिन भी बत्ती गुल
विज्ञापन
अमृतपुर/नवाबगंज/कंपिल। बारिश व आंधी के कारण तहसील अमृतपुर क्षेत्र के 300 गांवों की आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। हालांकि बिजली कर्मचारियों ने फाल्टों को दूर कर चारों उपकेंद्र चालू कर दिए। लेकिन गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
अमृतपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम 33 हजार केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। इसके चलते अमृतपुर, राजेपुर, तहसील और सलेमपुर उपकेंद्र बंद हो गए थे। शुक्रवार को भी एसडीओ सुजीत कुमार गुप्ता व जेई हरिओम सिंह ने पेट्रोलिंग कराई। कुतुलुपुर व अंबरपुर के पास पेड़ लाइन पर गिरे मिले। मरम्मत के बाद चारों उपकेंद्रों से 33 हजार केवी की लाइन तो चालू कर दी गई, लेकिन गांवों को आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। एसडीओ ने बताया कि 33 केवी लाइन सही कर चारों बिजली घरों की सप्लाई चालू कर दी गई है।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार 33/11 केवीए नवाबगंज उपकेंद्र गुरुवार को ठप हो गया था। रात करीब नौ बजे नीबकरोरी अंडर पास के पास टूटी पड़ी 33 केवीए लाइन को ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। मगर उपकेंद्र पर पानी भरा होने से आउटगोइंग मशीन जल गई। इससे रात भर 130 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पानी कम होने के बाद उपकेंद्र चालू किया गया। सुबह सात बजे पहले अटसेनी, सहसा जगदीशपुर व सिरमौरा बांगर और फिर आठ बजे नवाबगंज ग्रामीण फीडर चालू किए गए। कंपिल उपकेंद्र बुधवार सुबह से बंद है। इससे करीब 150 गांवों की आपूर्ति गुल है। जेई का मोबाइल बंद था। एसडीओ का फोन नहीं उठा।।सिवारा उपकेंद्र से जुड़े गांव बहवलपुर के पास पोल टूटने से दस गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। जेई सिवारा रवींद्र प्रताप ने बताया कि पोल लगा दिए गए हैं। (संवाद)