फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nisha left the house in a yellow salwar suit, reached the hospital in shorts and t-shirt

Farrukhabad News: पीले सलवार सूट में घर से निकली थी निशा, नेकर व टीशर्ट में पहुंची अस्पताल

Mon, 08 Sep 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nisha left the house in a yellow salwar suit, reached the hospital in shorts and t-shirt
फोटो-41, स्कूटी से जाती निशा का फोटो। स्रोत वीडियो ग्रेब
फर्रुखाबाद। महिला को जला देने के मामले में पति ने नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि पत्नी घर से पीला सलवार सूट पहनकर दवा लेने की बात कहकर स्कूटी से निकली थी। मगर जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह नेकर व टीशर्ट पहने थी। पति की बातों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मृतका के पिता दीपक पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी शिक्षक बलराम सिंह की पुत्री निशा सिंह (33) को छह सितंबर को झुलसी अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने शोहदे व उसके साथियों पर पुत्री को पेट्रोल डालकर जला डालने का आरोप लगाया था। वहीं महिला के पति अमित चौहान निवासी जल्लापुर कोतवाली मोहम्मदाबाद की बातों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अमित चौहान ने बताया कि पांच सितंबर को उसने पत्नी के साथ फर्रुखाबाद में शॉपिंग की। रात को वह दिल्ली निकल आया।
विज्ञापन

छह सितंबर को ससुर बलराम सिंह ने पत्नी के जल जाने की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि मम्मी के पास किसी का फोन आया था। वह गुस्से में पीला सलवार-सूट पहनकर स्कूटी से चली गईं। जब वह डॉक्टर धीरेंद्र सिंह के अस्पताल में भर्ती हुई तो हाफ नेकर व टीशर्ट पहने थीं। प्रेम-प्रसंग के बारे में आज तक मुझे कोई जानकारी नहीं है। उसकी खेती-बाड़ी ससुर ही कराते हैं। खेती का पूरा कामकाज ससुर दीपक से ही कराते थे। वे दीपक को अच्छी तरह जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, पिता बलराम ने बताया कि निशा जो शर्ट पहने थी, वह दीपक की है। दीपक को शर्ट यह पहने देखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक पुत्री को परेशान करता था। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed