फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nine lakh rupees grabbed in the name of deed of farm

Farrukhabad News: खेत का बैनामा करने के नाम पर हड़पे नौ लाख रुपये

Mon, 14 Oct 2024 03:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh rupees grabbed in the name of deed of farm
फर्रुखाबाद। तीन बीघा खेत का बैनामा करने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर तमंचा तानकर धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

राजस्थान राज्य के जनपद सीकर थाना बलारा गांव खेड़ी रडान निवासी सेवानिवृत्त हवलदार ने कोर्ट के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर राव साहब निवासी शिवराज सिंह, बृजकिशोर, बृजेश, मोहित, रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव जैतपुर निवासी सुनील सिंह राठौर की शादी साली अंकिता से हुई है। सुनील के प्लांट पर शिवराज मैनेजर है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में साली की गोदभराई में उससे मुलाकात हुई थी। शिवराज ने गांव सकवाई के पास तीन बीघा जमीन दिलाने की बात कही। एक बीघा जमीन के छह लाख रुपये बताए। जमीन किसी शालू के नाम की बताई। जमीन का बैनामा करने के नाम पर शिवराज ने कई बार में उससे नौ लाख रुपये ले लिए और काफी समय बीतने के बाद भी बैनामा नहीं कराया। रुपये वापस मांगने पर शिवराज सहित सभी लोगों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed