फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Night rain breaks wheat harvesting

आंधी के साथ बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी परेशानी

Wed, 22 Apr 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Night rain breaks wheat harvesting
कायमगंज के गांव लुधइया के पास खेत में गेहूं की फसल में धूप लगाते किसान। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद/कायमगंज। गेहूं की फसल तैयार होने से कटाई का काम चल रहा है। मंगलवार रात बारिश होने से गेहूं की कटाई रुक गई है। गेहूं की फसल और भूसा बारिश होने से भीग गया है। इस समय गेहूं की फसल की कटाई तेजी से चल रही है। दोपहर में धूप तेज होने से किसान सुबह-शाम और रात में फसल की कटाई मजदूर लगाकर कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात हवा के साथ तेज बारिश होने से फसल की कटाई करा रहे किसान मजदूरों समेत घरों में भाग आए। बारिश से फसल की कटाई बंद हो गई। जिन किसानों की फसल कटी हुई या भूसा खेत में पड़ा था। वह बारिश होने से भीग गया। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खिलकर धूप निकलने पर किसानों ने राहत की सांस ली और जिनकी फसल बारिश में भीग गई। उन किसानों ने बुधवार को धूप में अपनी फसल को सुखाया। कायमगंज। दो दिन आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से किसान परेशान हैं। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल नम हो गई है। इससे खेत में इकट्ठा किए गए गेहूं के गट्ठर सुखाने के लिए फैलाने पड़ रहे हैं। खेतों में गेहूं की फसल कहीं खड़ी तो कहीं कटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ खेतों में तंबाकू की लकड़ी कटी पड़ी है। किसानों ने तंबाकू के पत्ते तो घरों में रख लिए हैं। सोमवार को बारिश हुई। फिर मंगलवार देर रात आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की और धड़कने बढ़ा दीं। खेतों में कटी पड़ी फसल नम हो गई। बुधवार सुबह धूप निकली तो किसान अपने अपने खेतों में पहुंच गए। थ्रेसिंग के लिए एकत्र की गई फसल फिर फैलानी पड़ी।

गांव लुधैया निवासी रामकिशोर, शकील, उमेश, मोहित, सज्जाद, रज्जाक आदि किसान खेत पर गेहूं की फसल में धूप लगाते मिले। उनका कहना था कि बेमौसम बारिश से बहुत ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है यदि तेज बारिश हो जाती तो नुकसान की अधिक आशंका थी। गेहूं की फसल में थोड़ी धूप लगने के बाद थ्रेसिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed