{"_id":"650c8a3595d2d15fb0018874","slug":"newly-married-woman-found-hanging-accused-of-murder-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3199-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया। सीओ मोहम्मदाबाद व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल कर नमूने लिए। नवविवाहिता के गले में निशान पाए गए।
थाना क्षेत्र के गांव शुकरूल्लापुर निवासी नितेश अवस्थी की तीन मई को कोतवाली कायमगंज के गांव अहमदगंज निवासी अवधेश चतुर्वेदी की पुत्री रीना(30) से शादी हुई थी। गुरुवार की दोपहर रीना कमरे के जंगले में रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। ससुरालीजनों ने उसको फंदे से उतारा। मृत जानकार घर से भाग गए।
गांव के राजू मिश्रा ने पिता अवधेश को पुत्री की मौत की जानकारी दी। पिता परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां रीना को फर्श पर लेटा हुआ पाया। उसके गले में रस्सी का निशान बना था। पिता की सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओ जेपी शर्मा व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
अवधेश ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज में नकदी व जेवर की मांग कर बेटी रीना को प्रताड़ित कर रहे थे। पत्नी विमला की तबीयत खराब होने की जानकारी पर बेटी रीना बुधवार को घर आई थी। उसने मां को जानकारी दी थी। पुलिस ने पिता अवधेश की तहरीर पर पति नितेश कुमार, ससुर विजयकांत, सास सोनी, ननद निधी, जेठ आदेश अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने खेत में पीछा करके पति नितेश व ससुर विजयकांत को पकड़ लिया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।