फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Newborn girl's body found in medicine cardboard

दवाई के गत्ते में बंद मिला नवजात बच्ची का शव

Sat, 18 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Newborn girl's body found in medicine cardboard
फर्रुखाबाद। बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं। मगर कुछ माताएं ऐसी भी हैं, जो बेटी को जन्म लेते ही फेंक देती हैं। शुक्रवार को एक दवाई के गत्ते में बंद कर नवजात बच्ची का शव बघार नाला के नीचे फेंका गया। कुत्तों ने जब गत्ता नोचा, तो लोगों ने शव को खाने से बचा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के बघार नाला पुल के नीचे कुछ लोगों ने एक दवा का गत्ता फाड़ते हुए कुत्तों को देखा। कुत्तों ने गत्ते को फाड़ा कि उसमें नवजात दिखा, तो लोगों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आईटीआई चौकी प्रभारी रवीश कुमार सिंह ने शव कब्जे में ले लिया है। जहां नवजात बच्च्ची का शव मिला है, वहां से कुछ ही दूरी पर मेडिकल कालेज भी है। हालांकि दवा के गत्ते से साफ है कि किसी नर्सिंग होम में ही जन्म के बाद बच्ची को यहां फेंक दिया गया।
विज्ञापन

...तो बोर्ड पर गुड्डी संख्या कम ही रह जाएगी
सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने नवजात शिशुओं के जन्म के वक्त ही उनका डाटा रखने की मंशा से सभी अस्पतालों में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड लगवाए हैं। इनमें जन्म होते ही लड़का और लड़की को अंकित किया जाता है। यही नहीं लोहिया महिला अस्पताल में हर महीने बेटियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें हर माह की नौ तारीख को केक कटेगा और बेटियों को जन्म देने वाली माताएं पुरस्कृत भी होंगी। इसकी शुरूआत हो चुकी है। ऐसे वक्त में शहर में चल रहे अवैध नर्सिंग होमों में अवैध गर्भपात का गोरखधंधा चल रहा है। इसी वजह से आए दिन यहां वहां नवजात कन्याओं के शव पड़े मिल जाते हैं। ऐसे में गुड्डी की संख्या कैसे बढ सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed