{"_id":"6733a7f59bfb418a89049d74","slug":"new-potatoes-hit-the-market-prices-of-old-potatoes-did-not-decrease-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-117559-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाजार में नए आलू की दस्तक, पुराने आलू के नहीं घटे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाजार में नए आलू की दस्तक, पुराने आलू के नहीं घटे दाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार में नए आलू की दस्तक दे दी है। इसके बाद भी पुराने आलू के दाम बाजार में नहीं घटे हैं। अभी नए आलू की जगह लोग पुराना आलू अधिक पसंद कर रहे हैं।
आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू वर्मा ने बताया कि जनपद में प्रमुख रूप से आलू की खेती होती है। इस पर आलू की अगैती फसल देरी से बोई गई। इससे नया आलू भी अभी खेतों में तैयार नहीं हो सका। हालांकि पंजाब का आलू बाजार में दिखने लगा है। अभी नए आलू का फुटकर भाव 50 से 60 रुपये किलो है। वहीं जनपद के 107 शीतगृहों में 862991 मीट्रिक टन आलू भंडारित किया गया था। इसमें 93.5 प्रतिश आलू की निकासी हो चुकी है। अभी शीतगृहों में 56525.96 मीट्रिक टन आलू शेष है।
बाजार में पुराना आलू दिवाली के पहले से फुटकर में 30 रुपये किलो बिक रहा था। नए आलू की दस्तक के बावजूद अभी पुराने आलू के दामों में कोई गिरावट नहीं आई है। अधिकतर लोग सब्जी के साथ पुराने आलू की ही मांग करते दिख रहे हैं। इससे पुराने आलू का भाव बरकरार है।