{"_id":"5fbbe7218ebc3e5be028d497","slug":"neither-road-nor-drain-forced-to-pass-through-mud-farrukhabad-news-knp595860753","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सड़क बनी न ही नाली, कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सड़क बनी न ही नाली, कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन
कायमगंज। सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाया गया, मगर इसका असर गांव सलेमपुर दूदेमई में दिखाई नहीं दे रहा है। इस गांव के लोग गंदगी और कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सड़क व नाली बनवाने के लिए कई बार मांग उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विकास खंड नवाबगंज के गांव सलेमपुर दूदेमई में मार्ग पर जगह-जगह पानी व कीचड़ भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है उन्होंने जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदारों से समस्या के निदान कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीण रोहित यादव ने कहा, गांव में शासन द्वारा चलाई जा रही किसी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। बरसात के दिनों में सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार का कहना है गंदगी की व कीचड़ की वजह से बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है। अधिकारी ही इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।
रामलखन सिंह का कहना है घरों से पहले सड़क पर गंदगी और कीचड़ देखकर आने वाले रिश्तेदार भी सवाल खड़ा करते हैं। गंदगी और पानी भरने से तमाम मच्छर पनपते हैं।
संजीव कुमार का कहना है घर के बाहर सड़क पर नाली में कीचड़ से बच्चों को दिक्कत होती है। सीसी सड़क बनाकर दोनों ओर नाली बना दी जाए, तो निदान हो सकता है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
पंचायत सचिव सुनील गौतम ने बताया कि इस सड़क के बारे में उन्हें जानकारी है। पिछला जो बजट था वह पंचायत भवन व स्कूल में खर्च हो गया। अब बजट आएगा तो सड़क को प्राथमिकता से बनवा दिया जाएगा।