फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Narco test to be conducted on three individuals in connection with the kidnapping and murder of a boy.

Farrukhabad News: अपहरण कर बालक की हत्या में तीन का होगा नारको टेस्ट

Sun, 23 Aug 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Narco test to be conducted on three individuals in connection with the kidnapping and murder of a boy.
फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के कोरीखेड़ा गांव में आठ माह पूर्व एक बालक का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। अब इस हत्याकांड में तीन नामजद आरोपियों का नारको टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष की हत्या हुई थी। आशुतोष कक्षा चार का छात्र था। वह 10 दिसंबर 2025 की शाम खेत में काम कर रहे चाचा रामजीत के पास गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 11 दिसंबर को पिता चंद्रप्रकाश ने आठ लोगों के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस कार्रवाई न होने पर 13 दिसंबर को परिजन ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पांच लोगों से पूछताछ की। 14 दिसंबर को आशुतोष का शव आलू की फसल के बीच एक कुड़ी में मिला। शव आलू की बेल से ढका था और उस पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

तब पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आठ माह में कई जांच टीमें गठित की गईं, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका। कोई भी नामजद आरोपी अभी तक जेल नहीं भेजा गया है। जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि नामजद आठ आरोपियों में आदित्य, अंशू और सनी शामिल हैं। इन तीनों का नारको और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति सीजेएम न्यायालय से मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया जा चुका है। उन्हें जांच के लिए गाजियाबाद भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि नारकोटेस्ट के लिए दो करीबी भी नामित हैं। इनमें से एक व्यक्ति दिल का कमजोर है। वहीं दूसरा करीबी पुलिस के बुलाने पर गांव से गायब हो गया है, जिससे उस पर शक गहरा रहा है। नारकोटेस्ट से घटना का खुलासा होने की उम्मीद है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed