फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murder

दोस्त के भाई की बरात से घर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 24 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
murder
शमसाबाद। दोस्त के भाई की बरात से घर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला। पुलिस ने युवक की पर्स में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना स्थल पर पुलिस को युवक की बाइक व तमंचा मिला है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी परमसुख शाक्य उर्फ पप्पू का 21 साल का पुत्र आदित्य कुमार शाक्य गुरुवार को गांव पलिया निवासी अपने दोस्त के भाई की बरात में जाने की बात कहकर घर से बाइक से निकला था। शनिवार सुबह भाई अर्जुन ने आदित्य से मोबाइल पर बातचीत की तो उसने बताया कि वह पलिया में है और दोपहर तक घर आ जाएगा। दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि गांव चीटन नगला से फरीदपुर मार्ग पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी पर परमसुख व अर्जुन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक व घटना स्थल पर मिले तमंचे को कब्जे में लिया। तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। हमलावरों ने आदित्य के सीने पर गोली मारी थी। उसकी आंख के पास भी गंभीर चोट लगी है। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा हासिल की थी। वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसओ आरके रावत ने बताया कि पिता की तहरीर पर जसमई निवासी प्रशांत, गांव के ही संजू व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तलाश में दबिश दी जा रही है।

हत्या की जानकारी पर फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश ने मौके पर जाकर नमूने एकत्र किए। घटना स्थल पर बारीकी से छानबीन कर वीडियो व फोटोग्राफ भी सुरक्षित किए गए। तमंचे पर किसके हाथों के निशान हैं। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed