{"_id":"6983913cf613a2bfb40ad875","slug":"municipality-president-eo-police-station-head-accused-of-harassment-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-136920-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पालिकाध्यक्ष, ईओ, थानाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पालिकाध्यक्ष, ईओ, थानाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की चेयरमैन, उनके पति पूर्व एमएलसी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, कादरीगेट थाना प्रभारी समेत सात लोगों के खिलाफ 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने सीजेएम फतेहगढ़ की अदालत में परिवाद दाखिल किया। पीड़िता ने तालाब पर कब्जे का प्रयास, गालीगलौज और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
अल्लाहनगर बढ़पुर निवासी कांति देवी ने न्यायालय में दर्ज कराए गए परिवाद में कहा कि बढ़पुर स्थित तालाब, गाटा संख्या 679-701/1731 कुल रकबा लगभग 1.772 हेक्टेयर उनके पूर्वजों के नाम से चला आ रहा है। जमीन पर उनका कब्जा है। तालाब में उन्होंने करीब पांच लाख रुपये की मछली डलवाई है जिसकी देखरेख व दाना-पानी वह स्वयं करती हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका चेयरमैन वत्सला अग्रवाल, उनके पति मनोज अग्रवाल, ईओ पालिका विनोद कुमार, कादरीगेट इंस्पेक्टर कपिल चौधरी, नगर पालिका कर्मचारी आशीष, सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, ईओ विनोद कुमार तथा घटियाघाट के लेखपाल जगपाल सिंह तालाब पर पहुंचे और सौंदर्यीकरण कराने की बात कही।
विरोध करने पर थाना प्रभारी ने गालीगलौज की और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। कांति देवी ने बताया कि तालाब को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा पहले से लंबित है। ऐसे में नियम के अनुसार पुलिस को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। बताया कि थाना कादरीगेट में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले में सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की गई है।