फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal elections will be held in 14 booths

14 बूथों पर होगा नगर निकाय चुनाव का मतदान

Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held in 14 booths
कमालगंज। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर एसडीएम व सीओ ने कस्बे में बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक बूथ पर बन रहे शौचालय का काम जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 14 बूथों पर 12 वार्डों का मतदान कराया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए कस्बे में सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 14 बूथों पर 12 वार्ड के नागरिक मतदान करेंगे।
इसको लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने कस्बा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
सहकारी संघ मतदान केंद्र पर निर्माणाधीन शौचालय में सीट न रखी होने पर एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मचारी श्याम बाबू को जल्द ही कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बीआरसी, जूनियर स्कूल व ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बने बूथ का भी निरीक्षण कर विद्युतीकरण, पेयजल, शौचालय आदि की जानकारी ली।
ब्लॉक कार्यालय के बूथ पर मोहल्ला इंदिरा नगर, सहकारी संघ में दो बूथों पर लोहिया नगर, आंबेडकर नगर, कन्या प्राइमरी विद्यालय में किदवई नगर, जवाहर नगर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रताप नगर, गांधी नगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन बूथों पर आजाद नगर, सुभाष नगर, प्राथमिक पाठशाला में दो बूथों पर मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय व बीआरसी पर शास्त्री नगर प्रथम के मतदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed