फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal clerk arrested for making fake death certificate

Farrukhabad News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में पालिका का लिपिक गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal clerk arrested for making fake death certificate
फर्रुखाबाद। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आरोपी नगर पालिका के लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी हैै।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव बहबलपुर निवासी चौधरी अवधेश सिंह ने शील कुमार, सौरभ हजेला, सुधीर कुमार, सुरेश के खिलाफ 25 सितंबर 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि पिता बलराम सिंह ने 28 दिसंबर 1991 को शहर कोतवाली के मोहल्ला मनिहारी निवासी ज्ञान कुमार से एक जमीन का बैनामा करवाया था। तब से लेकर भूमि पर काबिज है।
विज्ञापन

इन लोगों ने नगर पालिका से ज्ञान कुमार की मृत्यु का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। इसमें ज्ञान कुमार की मृत्यु 18 अगस्त 1991 बताई गई। ज्ञान कुमार की मृत्यु 7 मार्च 1992 को हुई। उसके बाद शील कुमार ने जमीन 15 जुलाई 2022 को पुत्र सौरभ हजेला को दान में दे दी। इसमें सुधीर कुमार व सुरेश ने गवाही दी। पुलिस ने इस मामले में सौरभ हजेला व नंदकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना में मोहल्ला सुतहट्टी निवासी नगर पालिका के लिपिक नवनीत कनौजिया का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लिपिक नवनीत को पकड़ लिया। पूछताछ में नवनीत ने बताया कि रुपये के लालच में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया था। इसमें गवाहों से कोई शपथ पत्र नहीं लिया था। शपथ पत्र भी फर्जी तैयार किए गए थे। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में लिपिक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed