फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MP's wife's nomination withdrawn, eight warriors in the electoral fray

Farrukhabad News: सांसद की पत्नी का नामांकन वापस, आठ योद्धा चुनावी मैदान में

Tue, 30 Apr 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
MP's wife's nomination withdrawn, eight warriors in the electoral fray
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सांसद की निर्दलीय दावेदार पत्नी ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे जनपद में अब कुल सांसद सहित आठ प्रत्याशी चुनावी रण में अपना भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सांसद पद पर भाग्य आजमाने के लिए 18 से 25 अप्रैल तक हुए नामांकन में 17 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए थे। 26 अप्रैल को नामांकनपत्रों की जांच में आठ पर्चे निरस्त हो गए। इससे नौ प्रत्याशी मैदान में बचे थे। इसमें सांसद की पत्नी सौभाग्यवती राजपूत भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शामिल थीं। निर्वाचन आयोग से निर्धारित तिथि के अनुसार 29 अप्रैल को नामांकन वापसी का मौका दिया।
विज्ञापन

सांसद की पत्नी सौभाग्यवती राजपूत ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे अब चुनावी मैदान में आठ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इनमें से चुनिए अपना सांसद
भाजपा प्रत्याशी दो बार सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे
फोटो - 27,
लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत वर्ष 2014 से लगातार दो बार सांसद रहे। तीसरी बार फिर भाजपा ने इन्हें प्रत्याशी बनाकर चुनावी रण में उतारा है। इससे पहले वह वर्ष 2000 से 2005 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। इसके बाद उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत ने भी पांच वर्ष तक कुर्सी संभाली। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सियासी शिष्य माने जाते हैं।

डाॅक्टर से सांसद बनने का सपना
फोटो - 28,
लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य का कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है। वह पेशे से डॉक्टर व सर्जन हैं। उन्हाेंने वर्ष 2002 में एमबीबीएस किया था। वर्ष 2015 से निजी अस्पताल चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2018 से सपा से जुड़े हैं। डॉक्टर होने के नाते समाज की सेवा करने में उन्हें रुचि है। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत
फोटो - 29,
लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी क्रांति पांडेय पेशे से कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में वह राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष बने। इसके दो वर्ष बाद सेवादल के अध्यक्ष बने। उन्होंने बताया कि वह तीन माह पहले ही बसपा से जुड़े थे। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।



किस प्रत्याशी का क्या है चुनाव चिह्न
नामांकन वापसी का निर्धारित समय पूरा होने के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीके सिंह ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। इससे भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अन्य पांच प्रत्याशियों में कोई बांसुरी बजाएगा तो कोई उपहार बांटेगा। कोई बेन्च पर चुनाव लड़ेगा तो कांच की गिलास पर। चुनाव चिह्न में गन्ना किसान भी शामिल किया गया है।

राजनीतिक दल - प्रत्याशी - चुनाव चिह्न
बहुजन समाज पार्टी - क्रांति पांडेय - हाथी
समाजवादी पार्टी - डॉ.नवल किशोर शाक्य - साइकिल
भारतीय जनता पार्टी - सांसद मुकेश राजपूत - कमल का फूल
भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा - अमर सिंह - बेंच
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी - दिनेश - बांंसुरी
भारतीय जवान किसान पार्टी - विद्याप्रकाश - उपहार
भारतीय नागरिक पार्टी - श्यामवीर सिंह - कांच का गिलास
निर्दलीय - हरनंदन सिंह - गन्ना किसान
-------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed