फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   More than 250 villages lost power due to the storm and rain.

Farrukhabad News: आंधी-बारिश में 250 से ज्यादा गांवों की बत्ती गुल

Tue, 02 Jun 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
More than 250 villages lost power due to the storm and rain.
शमसाबाद/नवाबगंज। रविवार रात को आई आंधी ने जिले की व्यवस्था को प्रभावित किया। 33केवी लाइन का इंसुलेटर फट जाने से हजियांपुर व हुसैनपुर उपकेंद्र ठप हो गए। इससे दो गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं नवाबगंज उपकेंद्र के फीडरों में फॉल्ट होने से बिजली चली गई। अटसैनी ग्रामीण फीडर पूरी रात बंद रहने से 50 गांवों की बिजली पूरी रात गायब रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हजियांपुर से जुड़े लगभग 90 गांव तथा हुसैनपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 110 गांवों की बिजली सुबह लगभग 4 बजे से बाधित हो गई। हुसैनपुर तराई क्षेत्र के चिलसरा फीडर-जखैया के पास 33केवी लाइन में दो इंसुलेटर फटने से आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल और घरेलू कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही लाइनमैन फॉल्ट खोजने और मरम्मत कार्य में जुट गए। कई स्थानों पर लाइन की पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदले गए। जेई जुनेद आलम ने बताया कि आंधी और बारिश से लाइन में फॉल्ट आया था। सुबह से कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में लगे हैं। लाइन सही होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रात भर लाइन ठीक करने में जुटे रहे कर्मचारी
33केवी लाइन में फॉल्ट होने से नवाबगंज उपकेंद्र रविवार शाम 6:30 ठप हो गया। लाइन में मरम्मत के बाद रात लगभग 9:45 उपकेंद्र को बिजली प्राप्त हो गई। इसके बाद नवाबगंज टाउन, सिरमौरा बांगर, अटसैनी ग्रामीण और सहसा जगदीशपुर ग्रामीण फीडर ठप हो गए। इसके चलते लगभग 110 गांव अंधेरे में डूबे रहे। रात लगभग 1:30 बजे नवाबगंज टाउन फीडर चालू हुआ। इसके बाद लगभग 2:00 बजे सिरमौरा ग्रामीण और नवाबगंज ग्रामीण फीडर चालू हो पाया। सुबह नवाबगंज टाउन फीडर का मझना सड़क पर तार टूटने से सोमवार सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे तक दोपहर बिजली बंद रही। सहसा जगदीशपुर और अटसैनी ग्रामीण फीडर पूरी रात बंद रहे। इसके चलते लगभग 50 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अटसैनी ग्रामीण व सहसा जगदीशपुर गांव के ग्रामीण फीडर सोमवार दोपहर 1:00 बजे चालू हो सके। जबकि ग्रामीण नलकूप फीडर बंद है। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed