फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mohammadabad Kotwal line present in hiding the robbery incident

Farrukhabad News: लूट की घटना छिपाने में मोहम्मदाबाद कोतवाल लाइन हाजिर

Mon, 29 Jan 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mohammadabad Kotwal line present in hiding the robbery incident
फर्रुखाबाद। लूट की घटना छिपाकर समझौते का दबाव बनाने पर एसपी विकास कुमार ने मोहम्मदाबाद कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी अंकुर प्रताप सिंह टूंडला रेलवे स्टेशन पर हेल्पर के पद पर तैनात हैं। उसने एसपी विकास कुमार को प्रार्थनापत्र दिया कि 15 जनवरी को भाई अमन प्रताप की बाइक से घर जा रहेेे थे। नगला तबलदार में पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए।
मारपीट कर बाइक, पर्स, मोबाइल फोन व फोन पे एप का कोड पूछकर भाग गए। कोतवाली में सूचना देने पर पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया। स्टेट बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो एक खाते में रुपये स्थानांतरित होना पाया गया। पुलिस ने उस खाताधारक को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि इसके बाद से पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार को जांच करने के आदेश दिए। सीओ ने जांच कर रिपोर्ट एसपी के पास भेज दी। शनिवार देर रात एसपी ने कोतवाल अमर पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed