{"_id":"671e9dec7623109c1105f559","slug":"misbehavior-with-the-accountant-who-went-to-measure-the-road-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-117097-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता
विज्ञापन
कमालगंज। चकरोड की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल से युवकों से अभद्रता कर कर दी। युवकों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे निकाल लिए। इस पर टीम लौट आई। लेखपाल ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजेपुर सरायमेदा के क्षेत्रीय लेखपाल उज्ज्वल गुप्ता ने गांव मिर्जा नगला के राजीव, सुमित व प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि मंगलवार दोपहर वह राजेपुर सरायमेदा में गाटा संख्या 07 में चकरोड की पैमाइश के लिए गया था। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
चकमार्ग के आसपास के काश्तकारों को बुलाया गया। वहां पहुंचे राजीव ने कहा कि चकरोड की पैमाइश नहीं होगी। इस पर उसे समझाने का प्रयास किया। कहा कि सरकारी चकमार्ग की पैमाइश करना आवश्यक है। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। कई युवक लाठी-डंडे लेकर आ गए। इस पर लेखपाल गांव से वापस आ गया। थाने आकर उन्होंने तहरीर दी। (संवाद)