{"_id":"5fb942ac8ebc3e9be6020f53","slug":"minority-dominated-areas-will-get-rid-of-shabby-wires-farrukhabad-news-knp595474464","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लोगों को जर्जर व झूलते तारों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लोगों को जर्जर व झूलते तारों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जर्जर व झूलते विद्युत तारों से निजात दिलाने को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम शुरू हो गया है। योजना के तहत करीब एक करोड़ से अधिक से काम होंगे। इन कामों का अनुमोदन जिलास्तरीय समिति करेगी।
टाउन एरिया क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में झूलते व जर्जर विद्युत तारों को हटा कर एरियल बंच केबल (एबीसी) डालने और टूटे व झुके पोलों के स्थान पर नए पोल लगाने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, खराब मीटरों को बदलने का काम प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत होगा।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के तकनीकी अधीक्षण अभियंता राकेश वार्ष्णेय ने इसका आदेश जारी किया है। जिसके बाद विभाग ने कार्ययोजना बननी शुरू कर दी है।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि कार्ययोजना बनने पर डीएम के पास भेजी जाएगी। इसके बाद जिला विद्युत कमेटी की बैठक में कार्ययोजना अनुमोदित होगी। तब कार्ययोजना निगम के तकनीकी अधीक्षण अभियंता को भेजी जाएगी।