{"_id":"6ababd91338c30ed9706a01c","slug":"cracks-appear-at-three-locations-on-the-etawah-bareilly-highway-soil-has-shifted-from-the-edges-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-149244-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे के तीन स्थानों पर दरार, किनारे से खिसकी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे के तीन स्थानों पर दरार, किनारे से खिसकी मिट्टी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन दिन की बारिश ने इटावा-बरेली हाईवे (एनएच-730सी) की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। नेकपुर पुल से एआरटीओ कार्यालय के बीच कई स्थानों पर किनारे की मिट्टी कटने से सड़क पर दरार आ गई है। नेकपुर पुल के पास रेन कट से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई है। सड़क का एक हिस्सा हवा में टिका नजर आ रहा है। वहीं, पांचाल घाट चौराहे पर जलभराव से सड़क की दो परतें कट गईं और करीब एक फीट तक गहरे गड्ढे हो गए।
इटावा-बरेली हाईवे का करीब तीन वर्ष पहले चौड़ीकरण कराया गया था। कई स्थानों पर सड़क का काम पूरा न होने और बारिश में सड़क के कटने से निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से क्षतिग्रस्त हिस्सों के और धंसने का खतरा बना हुआ है।
मसेनी चौराहे से नेकपुर पुल की ओर आने पर पुल के पास सड़क के नीचे से मिट्टी कट गई है। इसी स्थान से छिबरामऊ, मोहम्मदाबाद और बेवर जाने वाले लोग वाहनों पर सवार होते हैं। फतेहगढ़ की ओर से आने वाले राहगीर सीढ़ियों से हाईवे तक पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क के नीचे का हिस्सा खाली होने से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
दस मीटर के दायरे में कई जगह दरारें
नेकपुर पुल से एआरटीओ कार्यालय की ओर करीब 10 मीटर आगे सड़क के एक हिस्से में दरारें उभर आई हैं। इसके कुछ ही दूरी पर सड़क का बड़ा हिस्सा बैठ गया है। पटरी की मिट्टी भी भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क से अलग होने लगी है और जगह-जगह गैप बन गया है। एआरटीओ कार्यालय से पहले भी सड़क की स्थिति खराब है।
पुलिस ने लगाया बैरिकेड
पांचाल घाट चौकी के पास बारिश का पानी भरने से कई जगहों पर सड़क करीब डेढ़ फीट तक गहराई में कट गई है। छोटे वाहन इन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त भी हुए। नाले से पानी निकलने के बाद पुलिस के बैरिकेड लगाकर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से से आवागमन रोक दिया। चौकी के सामने भी जलभराव से सड़क की स्थिति तालाब जैसी हो गई है।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि अत्यधिक बारिश से सड़क कई जगह कट गई है। क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। नेकपुर के पास सड़क पर बरसात के चलते दरारें आ गई हैं। इसकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी।