फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mill,kisaan,machine

तकनीकी खराबी से 24 घंटे में दो बार बंद हुई चीनी मिल में पेराई

Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
mill,kisaan,machine
कायमगंज। मशीनों में आई खराबी के कारण चीनी मिल में पेराई कार्य 24 घंटे में दो बार बंद हो चुका है। इससे किसान खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि कहीं ऐसा न हो कि गन्ना उनके खेतों में ही पड़ा रह जाए और मिल बंद हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो क्षेत्र के किसानों का भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

चीनी मिल की मशीनें 46 साल पुरानी हो चुकी हैं। हालांकि सत्र शुरू होने से पहले मशीनों के मेंटीनेंस के लिए एक करोड़ से अधिक की रकम आती है। इस सत्र भी एक करोड़ 30 लाख रुपये आए। पूरे सीजन तकरीबन मिल में पेराई कार्य ठीक ठाक चला। अब सीजन के अंत में जर्जर मशीनें दिक्कत कर रहीं हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे आई डी फैन में खराबी होने से 6 घंटे पेराई बंद रही।
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत कर 2 बजे पेराई कार्य शुरू करा दिया। पूरी रात पेराई चली। बुधवार सुबह 9 बजे गन्ने को क्रश करने वाले बेलन में गन्ना फंस गया। इससे पेराई ठप हो गई। कर्मचारियों ने बेलन से फंसे गन्ने की सफाई की। 12:10 बजे पेराई कार्य शुरू हो गया। जीएम किशन लाल ने बताया कि आखिरी सीजन चल रहा है। इस वजह से भी मशीनें दिक्कत कर रहीं हैं। पूरे गन्ने की पेराई के बाद ही मिल बंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव साहबगंज निवासी किसान होतेलाल ने बताया कि बार-बार पेराई बंद होने से किसानों को मिल यार्ड में इंतजार करना पड़ता है। चार दिन से वे यहां पड़े हैं। अब उनके गन्ने की तौल हो रही है। डर यह है कि गन्ना काफी है कहीं मिल बंद न हो जाए।

गांव भुक्सा निवासी कुंवरपाल ने बताया कि वैसे इस बार पेराई कार्य ठीक चला, मगर आखिर में मशीनें साथ नहीं दे रहीं हैं। किसानों के हित के लिए अब मिल क्षमता विस्तार होना जरूरी है। बार-बार पेराई बंद होने से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed