फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Milk Dairy Feeder remained closed for eight hours

Farrukhabad News: आठ घंटे बंद रहा मिल्क डेयरी फीडर

Sun, 28 Sep 2025 04:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 04:23 AM IST
विज्ञापन
Milk Dairy Feeder remained closed for eight hours
फर्रुखाबाद। मिल्क डेयरी फीडर आठ घंटे बंद रहा। इसके चलते भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मिल्क डेयरी फीडर से फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग के साथ ही आल्हा नगर बढ़पुर समेत करीब छह मोहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर कई शोरूमों के साथ ही दुकानें भी हैं।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति चली गई। बिजली अधिकारियों से पता करने पर बताया गया कि लाइन बदले जाने के लिए मिल्क डेयरी फीडर बंद किया गया। पूरे दिन बिजली न आने से लोगों के इनवर्टर बोल गए। इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सायं करीब 6 बजे आपूर्ति चालू की गई। मगर आधा-पौन घंटा आने के बाद फिर बिजली चली गई। ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। शाम करीब 7.40 बजे फिर बिजली चली गई।
डिवीजन उपकेंद्र के जेई मुख्तार अंसारी ने बताया कि लाइन बदले जाने के कारण सुबह 10 से सायं छह बजे तक मिल्क डेयरी फीडर बंद किया गया था। शाम को 33 केवी लाइन फिर ब्रेकडाउन हो गई। फॉल्ट को ढूंढवाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed