फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mentally disturbed girl dies after consuming poison

Farrukhabad News: मानसिक रूप से परेशान किशोरी की जहर खाने से मौत

Wed, 14 Feb 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed girl dies after consuming poison
फर्रुखाबाद। मानसिक रूप से परेशान किशोरी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर आजाद हाल निवासी थाना कादरीगेट पांचाल घाट निवासी लालमन की 16 वर्ष की पुत्री आरुषि कश्यप ने रविवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने आरुषि को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार को इलाज के दौरान आरुषि की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरुषि मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। उसने रविवार को चूहेमार दवा खा ली थी। जानकारी होने पर उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed