फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mela ramnagariya

मेला रामनगरिया में भक्तों की उमड़ी भीड़, गंदगी के ढेरों के बीच गंगा में लगाएंगे डुबकी

Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
mela ramnagariya
मेला रामनगरिया में उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया का रविवार को माघ पूर्णिमा स्नान के साथ समापन हो जाएगा। भोर चार बजे से ही स्नान शुरू हो जाएगा। बावजूद इसके मेला प्रशासन ने गंगा तट पर सफाई की व्यवस्था नहीं की है। तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। शनिवार को मेले में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर भागीरथी के तट पर लगे मेला रामनगरिया में शनिवार को आसपास के जनपद के लोग पहुंचने लगे। वह अपने यहां के कल्पवासियों के यहां रुक रहे हैं। साधु संतों के क्षेत्रों में लोगों ने डेरा डाल दिया है। कल्पवासियों के रिश्तेदार अपने परिजनों संग राउटी में भीड़ बढ़ाने लगे हैं। रविवार को माघ पूर्णिमा होने से सुबह स्नान शुरू हो जाएगा। कल्पवासी स्नान कर गंगा मइया से विदाई लेंगे। कल्पवासियों ने गंगा स्नान कर दान पुण्य कर कथा पंडालों में पहुंचकर भागवत कथा सुनी। उधर, मेला प्रशासन ने गंगा स्नान के लिए तैयारी पूरी होने का दावा किया है। हालांकि सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक पंडाल में हुए मानस सम्मेलन में हमीरपुर के अरिमर्दन शास्त्री, महोबा की आरती देवी, मध्यप्रदेश की माधुरी ने भगवन शिव पार्वती, भगवान राम की महिमा के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस जनवरी से मां गगा के तट पर कल्पवासी स्नान कर रहे हैं। कई शाही स्नान हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने वॉच टॉवर नहीं बनाए। रविवार को माघी पूर्णिमा का स्नान होने से भीड़ गंगा के तट पर पहुंचेगी। इसको देखते हुए टॉवर बनाए गए हैं।

पंचदश नाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यागिरी महाराज व वैष्णव संप्रदाय के संत बाबा बालक दास ने समस्याओं व अगले साल लगाने वाले मेले के लिए कई सुझाव के लिए एसडीएम अनिल कुमार को 16 सूत्री ज्ञापन दिया है। इसमें इस बार मेले में सफाई ठेकेदार द्वारा सही काम न करने पर पूरा भुगतान न करने, अगले साल मेले के लिए गंगा के तट पर अस्थायी पीपों का पुल बनवाने, मेले की तीन ही समितियों में ही सभी की राउटी लगवाने, मेले में केरोसिन, गैस, राशन की भी व्यवस्था करने की मांगें रखीं। इस दौरान रेवाड़ी गिरी, अवध गिरी, हरिशंकर, रामदास आदि संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed