फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman removed from home for dowry

दहेज में तीन लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 17 Mar 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman removed from home for dowry
दहेज में तीन लाख रुपये न देने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसका जबरन गर्भपात कराकर दिया। महिला थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला ग्राटगंज निवासी महेश चंद्र ने अपनी पुत्री अनीता का विवाह सात जुुलाई 2017 को थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बड़ा खेल बजरिया निवासी प्रियश सक्सेना से किया था।
विज्ञापन

विवाह के कुछ दिनों बाद ही पति व ससुरालीजन दहेज मे तीन लाख रुपये की मांग कर अनीता को प्रताड़ित करने लगे। कई बार अनीता के परिजनों ने उसकी ससुराल जाकर पंचायत की, लेकिन ससुराल वालों ने अपना रवैया नहीं बदला। इन लोगों ने अनीता का जबरन गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुराल वालों ने अनीता को मारपीट कर सात मार्च को घर से निकाल दिया।
इस मामले में अनीता ने पति प्रियश सक्सेना, ससुर शिवचरन लाल सक्सेना, सास मंजू, जेठ राजू सक्सेना, जेठानी पूजा सक्सेना निवासी बड़ा खेल बजरिया, रेलवे के पूर्व वाणिज्य अधीक्षक सोबरन सिंह निवासी थाना मऊदरवाजा बाईपास रोड कायमगंज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जबरन गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला एसओ विनीता सारथी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed