{"_id":"6328b06a3911a628ff7180c0","slug":"married-woman-found-hanging-suspected-of-murder-farrukhabad-news-knp7190135111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला गढ़ी मुसर्रफ खां में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला गढ़ी मुसर्रफ खां निवासी दिनेश चंद्र प्रजापति की एक साल पहले कमालगंज के गांव कुमरपुरा निवासी सीलम (30) से शादी हुई थी। दिनेश ने बताया कि रविवार को सीलम और परिवार के लोग छत पर लेटे थे। सुबह जागा तो सीलम नहीं दिखी। वह नीचे आया, तो कमरे में सीलम साड़ी से फंदा लगाकर पंखे के कुंडे पर लटकी थी। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ ने जांच पड़ताल की।
दिनेश ने साले आलोक को फोन पर घटना की जानकारी दी। इस पर मौसेरा भाई रजनीश, चाचा रविराम और श्याम पाल आदि परिजन पहुंचे। रजनीश ने बताया कि वह आठ दिन पहले आए थे। तब पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। मायके वालों ने दिल्ली में रह रहे सीलम के माता-पिता के आने तक शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। सीओ सिटी ने समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दिनेश की हुई थी दूसरी शादी
दिनेश का 14 साल पहले छिबरामऊ की अपूर्णा के साथ विवाह हुआ था। उसकी मौत हो गई थी। 10 साल की बेटी तान्या है। सीलम के साथ एक साल पहले ही दूसरा विवाह किया था। मगर पति-पत्नी में किसी बात पर अनबन रहती थी।