{"_id":"694ad7e947fc16014208295f","slug":"markets-are-opening-on-the-day-of-the-shutdown-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-134705-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बंदी के दिन खुल रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बंदी के दिन खुल रहे बाजार
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मंगलवार को मोहम्मदाबाद बाजार में साप्ताहिक बंदी के निर्देश जारी किए गए थे।
सुबह कुछ समय तक दुकानदारों ने आदेश का पालन करते हुए बाजार बंद रखा लेकिन इसके बाद अधिकांश दुकानों के शटर उठ गए। देखते ही देखते पूरा बाजार खुल गया। बंदी के दिन भी सामान्य दिनों की तरह व्यापार होता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती न होने के कारण दुकानदार बेखौफ होकर दुकानें खोल रहे हैं।
वहीं दुकानदारों का तर्क है कि उन्हें स्पष्ट रूप से बंदी को लेकर एकजुट निर्देश और सहमति नहीं मिल पाई है। अधिशासी अधिकारी रामानंद ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे से इस विषय में बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी दुकानदारों को बुलाकर एक बैठक की जाएगी, जिसमें बाजार बंदी को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक के बाद साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराया जाएगा। कहा कि भविष्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)