फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Market Secretary did not give records, tightened the noose

Farrukhabad News: मंडी सचिव ने नहीं दिए अभिलेख, शिकंजा कसा

Sat, 08 Jun 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Market Secretary did not give records, tightened the noose
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी के सचिव पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकंजा कस दिया है। मांगे गए अभिलेख न दिखाने पर उन्होंने कार्यशैली व कुंडली खंगालने के लिए सर्विस बुक भी तलब कर ली है। इससे मंडी सचिव कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी में वसूली का खेल और सचिव की कर्मचारियों से तनातनी का मामला तूल पकड़ गया है। महिला कर्मचारी को बिना कंप्यूटर दिए मोबाइल से मंडी शुल्क की रसीद काटने का दबाव बनाने, रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने देने की खबरों का सिटी मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया। उन्होंने इस मामले के अलावा मंडी सचिव से आलू की अंडर रेटिंग कर मंडी शुल्क के राजस्व को क्षति पहुंचाने के मामले में भी जवाब मांगा।
विज्ञापन

इसके अलावा आलू खंड का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्रभारी बनाने, औरैया की फर्म के नाम हजारों क्विंटल आलू की द्वितीय पर्ची काटने, मंडी गेट पर गार्ड से वसूली कराने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने अभिलेख तलब किए थे। इसको लेकर मंडी सचिव शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेख न दिखाने से वह सिटी मजिस्ट्रेट को संतुष्ट नहीं कर सके। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि मंडी सचिव ने मांगे गए अभिलेख न दिखाकर गुमराह करने का प्रयास किया। स्पष्टीकरण का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे इन प्रकरणों की अब गंभीरता से जांच की जाएगी। मंडी सचिव की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी सर्विसबुक भी मंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed