{"_id":"37c7bace9085c39e48f58b97b85f021c","slug":"managers-and-principals-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने के लिए शिक्षकों को रिलीव न
विज्ञापन
करने में जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने एक दर्जन माध्यमिक शिक्षा
विभाग के स्कूलों के प्रबंधकाें व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर
स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर कालेज को ब्लैक लिस्टेड करने की
चेतावनी दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के जिन शिक्षकों ने कक्ष निरीक्षक की
ड्यूटी नहीं की है, उन पर कार्रवाई करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को
लिखा है।
बोर्ड परीक्षा में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगाई गई है। दो दिन की परीक्षा के बावजूद कई शिक्षक ड्यूटी के लिए परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। केंद्र व्यवस्थापकों ने इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की है। भगवंत सिंह इंटर कालेज रुटौल, उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय कमालगंज, आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्मरपुर, चंद्र प्रभा शुक्ला पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादिकपुर,
महर्षि विद्या मंदिर, आदर्श हायर सेकेंड्री स्कूल बदनपुर, उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय कायमगंज, नेहरू हायर सेकेंडरी कायमगंज के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। इनको स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर कालेज को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी करने को केंद्रों पर आमद नहीं कराई। इन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखा है।
669 ने छोड़ी परीक्षा,नकल करते पकड़ी छात्रा
शनिवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल वाणिज्य प्रश्न पत्र की 37 और इंटर अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 632 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बीएसए ने अर्थशास्त्र की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। अन्य सचलदल नकल करने वालों को पकड़ने में फेल हो रहे हैं।
हाईस्कूल वाणिज्य विषय की सुबह की पाली शनिवार को 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 485 में से 448 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। इंटर अर्थशास्त्र वाणिज्य भूगोल परीक्षा में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था जो उपस्थित रहा। अर्थशास्त्र इंटर की परीक्षा में 4807 में से 4175 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 632 ने परीक्षा छोड़ दी। नकल पकड़ने के लिए राजीव गंगवार, मधु शर्मा, एपी सिंह,
बीएसए और डीआईओएस टीम केंद्रों में छापेमारी करने को रवाना हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधकारी योगराज की टीम ने जवाहर लाल नेहरू हुसैनपुर में एक छात्रों को नकल करते हुए पकड़कर अपना खाता खोल दिया। अन्य सचलदल नकलचियों को पकड़ने विफल हो रहे हैं।
कॉपियों की सुरक्षा में हो रही अनदेखी
परीक्षा से पूर्व व बाद में कापियों की सुरक्षा में खानापूरी चल रही है। केंद्र व्यवस्थापक बाइकों से कापियां जमा करने आ रहे हैं। इनके साथ कोई भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं है। उत्तर पुस्तिकाएं इलाहाबाद से आने के बाद, इनकी देखभाल के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को भूल गए। कापियों को केंद्र से संकलन केंद्र पर स्कूल के कर्मचारी बाइक से कापियां लाते हैं। पुलिस विभाग ने कापियों को संकलन तक लाने के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। इस कारण शिक्षकों को खुद अपनी बाइक से उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर लानी पड़ रही हैं।
विधायक का स्कूल सुन लौटे जोनल मजिस्ट्रेट
विधायक का स्कूल होने की जानकारी पर जोनल मजिस्ट्रेट दो स्कूलों का निरीक्षण कर लौट गए। स्कूलों के निरीक्षण में भी नकल पकड़ने की बजाय कक्ष निरीक्षकों की जानकारी ली गई। नकल रोकने को पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। शनिवार की सुबह पाली की इंटर अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष पेपर की परीक्षा में फिरोजगांधी जनता इंटर कालेज, जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी में छापा मारा।
यहां नकल पकड़ने की बजाय कक्ष निरीक्षक किस स्कूल से तैनात किए गए हैं, इसकी जानकारी ली। कमालगंज क्षेत्र में और किन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, इसकी पीडी ने स्कूल के कुछ लोगों ने जानकारी ली। स्कूल के एक शिक्षक ने एबी गर्ल्स इंटर कालेज भोजपुर के विधायक जमालुद्दीन का होने की जानकारी दी। विधायक का नाम आते ही जोनल मजिस्ट्रेट शांत हो गए। स्कूल वित्त विहीन बता कर लौट आए।