फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man suicide

Farrukhabad News: ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने फंदा लगाया

Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
man suicide
फर्रुखाबाद। ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला श्यामनगर भोपत पट्टी निवासी सूरज कठेरिया (32) के बड़े भाई राजेश व सर्वेश हरियाणा के पानीपत में हलवाई का काम करते हैं। सूरज भी आठ साल से पत्नी व बच्चों के साथ रहकर वहीं हलवाई का काम करता था। उसके साथ एक दूर का रिश्तेदार भी काम करता था। उसका घर पर आना-जाना था।

मां मुन्नी देवी ने बताया कि सूरज ने पत्नी को उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर दोनों में कहासुनी हुई। पत्नी ने फरीदाबाद से अपने भाइयों को बुला लिया और सूरज की पिटाई करा दी। आरोप है कि पत्नी जेवर और बच्चे लेकर घर से चली गई। सूरज तीन दिन पहले गांव आया था। और उसे घटना बताई। इसी से परेशान होकर कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर लटक गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed